Jamshedpur kavi sammelan: जमशेदपुर में सुरभि का 23 वां वार्षिक कवि सम्मेलन 3 मार्च को, लोयोला स्कूल के ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम

जमशेदपुर: साहित्य कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि की ओर से आगामी 3 मार्च को टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती के दिन लौह नगरी जमशेदपुर में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. सुरभि का 23 वां वार्षिक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन है,

सुरभि के सचिव चंद्रदेव सिंह राकेश ने बताया कि कवि सम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर के सबसे बड़े सभागार लोयोला स्कूल के फैंसी  ऑडिटोरियम में होने जा रहा है.

 तीन मार्च को शाम में कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे.

इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में अपनी कविताओं से श्रोताओं को अभिभूत करने आ रहे हैं वीर रस के कवि आशीष अनल, हास्य कवि जानी बैरागी, हास्य कवि राधेश्याम भारती, शृंगार रस की कवियित्री डॉ भुवन मोहिनी और श्रृंगार रस की कवियित्री सुश्री मणिका दुबे. कवि सम्मेलन का संचालन करेंगे राव अजातशत्रु.

किसी भी धार्मिक,सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करने में आगे रहने वाली कंपनी त्रिवेणी इंजीकान्स प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित हो रहे इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है

कवि सम्मेलन में प्रवेश तो निशुल्क रहेगा लेकिन ऑडिटोरियम में जाने के लिए आमंत्रण कार्ड अपने पास रखना होगा.

पहले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की आयोजक संस्था सुरभि की ओर से व्यक्तिगत स्तर पर आमंत्रण पत्र लोगों को दिए जाते थे लेकिन इस बार इस व्यवस्था में थोड़ा बदलाव किया गया है

कार्यक्रम के संयोजक और  समाजसेवी व उद्यमी इंदर अग्रवाल का कहना है कि पूर्व के आयोजनों की भांति हम कार्ड इस बार किसी के आवास या कार्यालय पर नहीं भेज पाएंगे. प्रवेश-पत्र के लिए सुरभि के कार्यालय : 3/6, एच. एस. टावर, एल. रोड, बिष्टुपुर, जमशेदपुर  या फोन नं.: 0657-2249749 पर संपर्क करने की कृपा करें.

 बताते चलें कि कोल्हान की धरती से पूरे झारखंड को कवि सम्मेलन से परिचित करा साहित्य कला एवं संस्कृति के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले साहित्यसेवी, धर्मसेवी व उद्यमी गोविंद दोदराजका(अग्रवाल) सुरभि के संस्थापक अध्यक्ष हैं. चंद्रदेव सिंह राकेश इसके सचिव हैं.

3 मार्च की तिथि जमशेदपुर समेत देश के औद्योगिक इतिहास के लिए एक खास दिन होती है इसी 3 मार्च को टाटा घराने के संस्थापक और देश में औद्योगिक क्रांति को नया आयाम देने वाले जेएन टाटा जी का इस धरती पर अवतरण हुआ था इसलिए आज से टाटा की नगरी में 3 मार्च को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का होना खास महत्व रखता है देश की आजादी के अमृत काल में हो रहा आयोजन एक तरह से शहर के संस्थापक जेएन टाटा जी को श्रद्धांजलि भी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के निक्को पार्क में छेड़खानी पर भारी बवाल, परिजनों को पीटा; 4 आरोपी युवक हिरासत में

​जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध निक्को पार्क (वाटर पार्क) में बुधवार को छेड़खानी की एक गंभीर घटना को लेकर जमकर...

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह : कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल व भावनात्मक कल्याण की संस्कृति का निर्माण

मुकेश अग्रवाल, टाटा स्टील आज की तेज़ रफ्तार और अत्यधिक जुड़े हुए वैश्विक परिवेश में भावनात्मक कल्याण कार्यस्थल की चर्चाओं का एक केंद्रीय विषय बन...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में अवैध वसूली के आरोप में दो ट्रैफिक एएसआई निलंबित

पहली घटना : साकची थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान एक चालक से कथित रूप से अवैध वसूली दूसरी घटना : टाटानगर रेलवे...

बहरागोड़ा प्रखंड के ओड़िया माध्यम स्कूलों में पुराने सिलेबस से पढ़ाई, छात्रों की परेशानी दूर करने को बांटी गईं किताबें

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ओड़िया माध्यम विद्यालयों में अब भी पुराने सिलेबस के आधार पर पढ़ाई होने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत