जमशेदपुर में ट्रेलर आॅनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर जानलेवा हमला


जमशेदपुर । बमार्माइंस क्षेत्र में बुधवार को लोकल ट्रेलर आॅनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब वे यूनियन कार्यालय के पास 12 फरवरी को प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन की तैयारियों में जुटे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक कई लोग वहां पहुंचे और जयकिशोर सिंह को घेरकर उन पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाने लगे। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर खुलेआम मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जयकिशोर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि चालकों के उचित मानदेय और कार्यशर्तों में सुधार की मांग को लेकर 12 फरवरी को चक्का जाम का आह्वान किया गया है, जिसका नेतृत्व जयकिशोर सिंह कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को भी उन पर हमला हुआ था, जिसमें वे घायल हुए थे। लगातार दो दिनों में हुई घटनाओं से यूनियन सदस्यों में आक्रोश है।

जयकिशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि यह हमला सुनियोजित साजिश के तहत कराया गया है। उन्होंने एक कंपनी के पदाधिकारी अजीत वर्मा और कुछ वेंडरों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार आंदोलन को कमजोर करने और चालकों को डराने के उद्देश्य से यह हिंसक कार्रवाई की गई है। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में तनाव का माहौल है। यूनियन से जुड़े लोगों ने प्रशासन से हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपितों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्रियों की समस्याओं पर GM से बुधवार को मिलेंगे सरयू राय, समय पर ट्रेन संचालन की उठाएंगे मांग

टाटानगर दौरे पर आ रहे महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन आम आदमी की परेशानी को जीएम को अवगत कराएंगे रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक जमशेदपुर:...

एनआईटी जमशेदपुर में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य व कल्याण पर फैकल्टी अपग्रेडेशन प्रोग्राम

निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार बोले- विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक संतुलन उनकी शैक्षणिक सफलता और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार गम्हरिया : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

गुजरात: गिरफ्तारी के दौरान हुई झड़प में कुख्यात अपराधी को गोली लगी

अहमदाबाद, 25 मई (आईएएनएस)। अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की गिरफ्तारी कार्रवाई के दौरान एक वांछित आरोपी को पुलिस अधिकारी का सर्विस पिस्तौल छीनने की...

नौतपा 2026 में लापरवाही बन सकती है खतरनाक

25 मई से शुरू होने वाले नौतपा के दौरान कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री पार कर सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को हाइड्रेट रहने और तेज धूप से बचने की सलाह दी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत