August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

WEST SINGHBHUM : 85वें वर्ष में प्रवेश: 27 मई से चक्रधरपुर लोको कॉलोनी में सजेगा मां शीतला का भव्य दरबार

WEST SINGHBHUM : 85वें वर्ष में प्रवेश: 27 मई से चक्रधरपुर लोको कॉलोनी में सजेगा मां शीतला का भव्य दरबार

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय की लोको कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध श्रीश्री शीतला माता मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ राटा पूजा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुजारी नित्यानंद पांडे ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। राटा पूजा नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उनकी धर्मपत्नी उषा टोप्पो ने पूरे विधि-विधान से संपन्न की। पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मां शीतला की आराधना की।

राटा पूजा के साथ ही 27 मई से शुरू होने वाली मां शीतला पूजा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। श्रीश्री माता शीतला पूजा कमेटी, लोको कॉलोनी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा का 85वां वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा और विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। मां शीतला का दरबार 27 मई से सजेगा, जबकि 2 जून को विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पूजा के प्रथम दिन रेलवे बटर्न लेक के समीप से मां शीतला की भव्य घटयात्रा निकाली जाएगी। पांच दिवसीय पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को माता शीतला के सात दिव्य स्वरूपों के दर्शन कराए जाएंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि राटा पूजा के बाद ही पंडाल निर्माण और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का कार्य प्रारंभ किया जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार राटा पूजा से जुड़ी एक विशेष धार्मिक मान्यता भी है। पूजा के बाद पूजा स्थल के आसपास रहने वाले परिवार क्षेत्र छोड़कर बाहर नहीं जाते। यदि किसी कारणवश बाहर जाना भी पड़े तो शाम तक घर लौटना अनिवार्य माना जाता है। वर्षों पुरानी इस परंपरा का आज भी लोग पूरी श्रद्धा से पालन करते हैं।

इस वर्ष पूजा में घट उठाने और माता की सेवा करने के लिए युवाओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक युवक 26 मई तक समिति के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। 26 मई की शाम मंदिर परिसर में लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पूजा आयोजन को सफल बनाने में पुजारी नित्यानंद पांडे, एम. श्रीनिवास राव, सी. रोहित कुमार, श्याम यादव, रोशन रवानी, प्रदीप दास, अमित रवानी, बालकरण मुखी, जी. भास्कर राव, एसएस कामराज, जी. रवि राव, श्रवण साहु, सी. कृष्णा राव, बी. प्रभाकर राव, आर. गणपत राव, आर. भास्कर राव, बी. ओंकारनाथ, सी. अप्पा राव, एम. कुमार राव, ए. काली दास, सी. कामाक्षी, ए. शिल्पा, आर. लक्ष्मी, बी. जया और आर. शकुंतला सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading