August 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के राम मंदिर में तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम का भव्य आयोजन, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर के राम मंदिर में तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम का भव्य आयोजन, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण किया।

सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विशेष पूजन के साथ हुआ।

ब्राह्मण भोजन के बाद दोपहर 12:15 बजे से श्रद्धालुओं के बीच अन्न प्रसादम वितरण शुरू किया गया। श्रद्धालुओं के लिए बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की विशेष व्यवस्था की गई थी।

मनोकामना पत्थर बना आकर्षण का केंद्र


मंदिर परिसर को दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप विशेष रूप से सजाया गया था।

यहां “पेरुमल स्टोन” (मनोकामना पत्थर) श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में बसंत मित्तल सपरिवार रांची से विशेष रूप से शामिल हुए।

आयोजन की सफलता में रानी सती सत्संग समिति, मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा और आंध्रा समाज सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण के साथ ठंडे पानी और छाछ की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading