जमशेदपुर के परसुडीह मेंदीवार गिरने से 9 माह के मासूम की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल


== टेंपो बैक करते वक्त हुआ हादसा, चालक हिरासत में

जमशेदपुर: शहर के परसुडीह थाना अंतर्गत बारिगोड़ा देवगम टोला में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 9 माह के मासूम आशीष करूवा की मौत हो गई, जबकि उसकी आठ वर्षीय बहन लक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ, जब एक मालवाहक टेंपो बैक करते वक्त एक कच्ची दीवार से टकरा गया और वह दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी बहन का एक पैर टूट गया है।

घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। घायल लक्षिता का इलाज जारी है।

बड़ी मन्नतों के बाद हुआ था बेटा
मृतक आशीष, सुखराम करूवा का इकलौता बेटा था। सुखराम लाफार्ज कंपनी में ठेका मजदूर हैं। उन्हें तीन बेटियों के बाद बड़ी मन्नतों से पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले में संकरी सड़क के बावजूद टुन्नु जसवाल के घर पर निर्माण सामग्री जैसे गिट्टी व सीमेंट खुले में रखे गए थे, जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। उसी दौरान एक टेंपो चालक ने जबरन वाहन बैक करने की कोशिश की, जिससे वाहन दीवार से जा टकराया। हादसे के वक्त बच्चों की मां स्नान कर रही थीं और घर में उनकी दादी मौजूद थीं।

पुलिस ने टेंपो व चालक को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो समेत चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इलाके में गमगीन माहौल
मासूम की दर्दनाक मौत से बारिगोड़ा देवगम टोला में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग इस हादसे को प्रशासनिक लापरवाही व निर्माण कार्य में बरती गई असावधानी का परिणाम बता रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव : महागठबंधन के भीतर सियासी खींचतान, क्या झारखंड में टूटेगा INDIA गठबंधन?

रांची: झारखंड की दो राज्ससभा सीटों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच सत्तारूढ़ महागठबंधन के अन्दर खाने में सियासी खींचतान का दौर...

झारखंड में जमीन के रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पंचायतों में लगेंगे कैंप

रांची, 1 जून (आईएएनएस)। झारखंड में जमीन खरीदने या बेचने वाले लोगों को जल्द ही किसी भूखंड की स्थिति से जुड़ी पूरी जानकारी एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत