जमशेदपुर में 24 मई को होगा भव्य ‘श्री बालाजी अन्न प्रसादम’ आयोजन, 2000 श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित होने वाले भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम को लेकर शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
यह पावन आयोजन रविवार, 24 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विशेष पूजन के साथ होगा।

ब्राह्मण भोजन के उपरांत दोपहर 12:15 बजे से अन्न प्रसादम वितरण प्रारंभ किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक समय में लगभग 130 लोगों के बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी भक्त सुव्यवस्थित ढंग से भगवान का प्रसाद प्राप्त कर सकें।

मनोकामना पत्थर रहेगा विशेष आकर्षण

महासचिव मंटू अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर को दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप आकर्षक रूप से सजाया गया है।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से “पेरुमल स्टोन” (मनोकामना पत्थर) स्थापित किया गया है, जिसके प्रति भक्तों में विशेष आस्था देखी जा रही है।

मान्यता है कि इस पवित्र पत्थर पर भक्त अपनी मनोकामनाएँ व्यक्त करते हैं, जो भगवान वेंकटेश्वर तक पहुँचती हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत भी वितरित किया जाएगा।

वरिष्ठ समाजसेवियों का मिल रहा सहयोग

अन्न प्रसादम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय मित्तल एवं उनकी धर्मपत्नी प्रीति अग्रवाल हैं। पूरे आयोजन का संचालन समाजसेवी सुनील जवानपुरिया ‘बिट्टू’ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर के अतिथियों की होगी मौजूदगी

इस भव्य धार्मिक आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल सपरिवार रांची से शामिल होंगे।
वहीं अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल दुर्ग (छत्तीसगढ़) से कार्यक्रम में भाग लेंगी।
जमशेदपुर से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियाँ

कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मंदिर परिसर में टेंट, सजावट, साफ-सफाई, प्रचार सामग्री, रसोई व्यवस्था, बर्तन, गैस, चावल, सब्जियां एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यापक व्यवस्था की गई है।
आयोजन समिति की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए फोटोग्राफी, बैनर और पुष्प सज्जा की तैयारियाँ भी अंतिम चरण में हैं।

विभिन्न संस्थाओं का मिल रहा सहयोग

आयोजन की सफलता के लिए कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएँ सहयोग कर रही हैं।
राणी सती सत्संग समिति प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी निभाएगी, जबकि मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी एवं छाछ की व्यवस्था की जाएगी। आंध्रा समाज पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों की जिम्मेदारी संभालेगा।

भगवान बालाजी की दिव्य प्रतिमा का होगा आगमन

मयूर संघी ने बताया कि शनिवार सायंकाल सिदगोड़ा मंदिर से भगवान बालाजी की दिव्य प्रतिमा को वैदिक विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण के बीच लाया जाएगा।
इसके बाद भगवान का पुष्प श्रृंगार किया जाएगा।
रात्रि 7 बजे समाजसेवी सुनील जवानपुरिया की ओर से भगवान बालाजी को विशेष रूप से तरबूज का प्रसाद अर्पित किया जाएगा और तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा।

आयोजन की तैयारियों में संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, सन्नी संघी, विनोद शर्मा, हर्ष बाकरेवाल, लिपु शर्मा, अनिल रिंगसिया, अंकित अग्रवाल, कौशिक मोदी, प्रकाश बजाज, पीयूष गोयल, हेमंत अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल और रोहित अग्रवाल सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
समिति के सदस्यों ने शहरवासियों से परिवार सहित इस पावन आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 102.52 व डीजल 97.57 रुपये

जमशेदपुर/नई दिल्ली : देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेल...

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका में एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा ट्रेलर से टकराई; चालक और खलासी की मौत

चांडिल : सड़क हादसे थमने का नहीं ले रहे हैं। हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग Jamshedpur: नीट पेपर लीक मामले को लेकर...

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका में एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा ट्रेलर से टकराई; चालक और खलासी की मौत

चांडिल : सड़क हादसे थमने का नहीं ले रहे हैं। हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत