SARAIKELA KHARSAWAN: गम्हरिया एक्सआईटीई कॉलेज में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए तनावमुक्त जीवन के उपाय

गम्हरिया। एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया के आईक्यूएसी विभाग की ओर से फैकल्टी स्टाफ डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत “रेसीलिएंट लाइफ विथ स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक्सएलआरआई के फैकल्टी साइकोलॉजिस्ट फादर डॉ. जोसेफ मैथ्यू मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य फ्रांसिस द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान करने के साथ हुई। इसके बाद डॉ. जोसेफ मैथ्यू ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षकों और कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मेडिटेशन, गहरी सांस लेने की प्रक्रिया, सकारात्मक सोच और नियमित शारीरिक गतिविधियों के जरिए तनावमुक्त जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने वर्तमान में जीने, सहनशीलता को प्राथमिकता देने और भावनाओं पर नियंत्रण रखने को भी तनावमुक्त जीवन का अहम आधार बताया।

डॉ. जोसेफ ने कहा कि मनोविज्ञान के अनुसार हर व्यक्ति में भय, प्रेम और क्रोध जैसी भावनाएं होती हैं, लेकिन इन भावनाओं को नियंत्रित रखना जरूरी है। भय और प्रेम की अति नहीं होनी चाहिए तथा क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ. संचिता घोष चौधरी, डॉ. अमित, प्रो. निशीत सिंह, प्रो. राज बंसल, प्रो. निधि, प्रो. अंजलि झा, प्रो. रितिका, प्रो. झांसी रानी, फादर सुरीन, नवीन महतो, नवल चौधरी, सीमा, हेलन और दिलीप सहित कई फैकल्टी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्सआईटीई परिवार के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में बढ़ा असंतोष, चार अनुभवी लोको पायलटों ने लिया VRS

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक नीतियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर लोको पायलटों में नाराजगी गहराती...

महाराष्ट्र दौरे में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ को जमशेदपुर में शाखा खोलने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। समिति की अध्यक्ष एवं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

World Biodiversity Day : जमशेदपुर के 300 बच्चों ने की दलमा ट्रैकिंग, सीखा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

​जमशेदपुर : विश्व जैव विविधता दिवस (World Biodiversity Day) के अवसर पर वन विभाग द्वारा प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य...

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा; अडानी पोर्ट्स और एनटीपीसी में तेजी

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 450 अंकों से अधिक उछल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत