जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में पेड़ से लटकती मिली अज्ञात युवती की लाश

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : शहर में आत्महत्या की घटनाएं लगतार हो रही है। शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक पेड़ से लटकता हुआ अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया. यह घटना पंछी मोहल्ला स्थित पंछी बागान के पास की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार नाले के पास स्थित एक पेड़ से युवती का शव लटका हुआ देखा गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जुगसलाई थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. युवती ने जींस पैंट और शर्ट पहन रखी थी. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

19 जुलाई को झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रहेगा प्रतिबंध

जमशेदपुर: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को पूर्वी सिंहभूम जिले के 90 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इनमें जमशेदपुर शहरी...

पूर्वी सिंहभूम: सेरेब्रल मलेरिया से मौतों की होगी जांच, दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरेगी गाज

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सेरेब्रल मलेरिया से हुई मौतों के कारणों की गहन जांच के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंडः गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत

गिरिडीह, 12 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढह जाने से मलबे...

Jharkhand Weather Update: जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 14-15 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी

जमशेदपुर/रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत