जमशेदपुर में JEE Main 2026 सत्र-2 का शानदार रिजल्ट , बंसल क्लासेस के करण यादव ने 99.60 परसेंटाइल से मचाया धमाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 (सत्र-2) के परिणाम घोषित होते ही बंसल क्लासेस के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। संस्थान के छात्र करण यादव ने 99.60 परसेंटाइल हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि शहर और संस्थान का नाम भी रोशन किया है।

करण यादव का विषयवार प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। खासतौर पर गणित में उन्होंने लगभग शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 99.93 परसेंटाइल हासिल किया। वहीं रसायन विज्ञान में 99.53 और भौतिक विज्ञान में 98.11 परसेंटाइल प्राप्त कर उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि के बाद बंसल क्लासेस में खुशी का माहौल है। मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह, सेंटर डायरेक्टर चंदन जायसवाल और सेंटर हेड बिमलेश झा ने करण को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेंटर डायरेक्टर चंदन जायसवाल ने कहा कि यह सफलता करण की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि करण की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

संस्थान के अन्य छात्रों ने भी 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। सभी सफल छात्र अब JEE Advanced की तैयारी में जुट गए हैं। बंसल क्लासेस प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स और हथियारों के खतरे से निपटने के लिए सीमा जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए

अगरतला, 6 जून (आईएएनएस)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आवाजाही को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री...

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, गले पर चाकू रखकर दी धमकी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ईंट-बालू कारोबारी पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।...

बिहार : दानापुर में दर्दनाक हादसा, झूले पर खेलते समय 14 वर्षीय किशोर की मौत

दानापुर, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार के दानापुर में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। पीपल के पेड़ पर साड़ी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत