परसुडीह में सड़क, नाला और पानी की समस्या पर फूटा गुस्सा, ‘बंग बंधु संस्था’ का धरना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह स्थित प्रमथ नगर में ‘बंग बंधु संस्था’ द्वारा सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

धरने पर बैठे लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराज़गी जताई। उनका कहना है कि परसुडीह के शीतला चौक से लेकर करनडीह तक सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खराब सड़क की वजह से टेम्पो चालकों ने भी इस मार्ग पर आना-जाना लगभग बंद कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद उन्हें भूल जाते हैं।

संस्था की केंद्रीय अध्यक्ष अर्पणा गुहा ने कहा कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उस पर चलना भी मुश्किल हो गया है और लोग लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सड़क का शिलान्यास हो चुका है, तो निर्माण कार्य में देरी क्यों हो रही है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि कहीं इस योजना में कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है।

संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गम्हरिया और आदित्यपुर थाना को मिले नए प्रभारी, संजय प्रसाद व अंजनी कुमार सिंह ने संभाला पदभार

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को संजय प्रसाद ने गम्हरिया थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह...

परसुडीह में टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की हाईवा की चपेट में आकर मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

जमशेदपुर: शहर में सड़क हादसों में मौत का दौर जारी है। रविवार भुइयांडीह बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के समीप सड़क पार कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत