हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बच्ची के साथ दरिंदगी व हत्या के खिलाफ जमशेदपुर में दिखा आक्रोश

हैवानियत की हद

भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

त्वरित सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बंद का व्यापक असर, दुकानदारों ने स्वत: अपनी दुकानें बंद रखी

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में आक्रोशित दिखे भाजपा कार्यकर्ता।
हजारीबाग में दिखा बंद का असर।
हजारीबाग में दिखा बंद का असर।

जमशेदपुर/हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के विरोध में जमशेदपुर में दिखा जबरदस्त आक्रोश। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया.

धरना- प्रदर्शन की शुरुआत साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से पैदल मार्च के साथ हुई. प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “बेटी को न्याय दो” और “दोषियों को फांसी दो” जैसे नारे लगाते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे.

पूरे मार्ग में लोगों का आक्रोश साफ दिखा. इस विरोध प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

धरना स्थल पर पूर्णिमा दास साहू बच्ची की घटना को याद कर भावुक हो गईं और रो पड़ीं, जिससे वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे. विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोरने वाली है और सरकार की विफलता को उजागर करती है. उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की.

धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मामले की त्वरित सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई.

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा. इस प्रदर्शन के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है.

दूसरी ओर घटना के विरोध में हजारीबाग बंद रहा। शहर में बंद का व्यापक असर देखा गया। विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा। दुकानदारों ने स्वत: अपनी दुकानें बंद रखी। हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में तख्तियां थी। जिसके माध्यक से दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

झारखंड हाईकोर्ट ने अपना कड़ा रुख

इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्तत: संज्ञान लेते हुए राज्य के डीजीपी और गृह सचिव को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। अदालत ने कहा है कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। हजारीबाग के एसपी से भी जवाब तलब किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में समय पर पहुंचा मानसून, अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर; कमजोर बारिश की आशंका

रांची : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय पर दस्तक दे दी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार, 12 जून को राज्य...

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

Jharkhand Polytechnic Exam 2026: झारखंड में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब 12 जुलाई को, अब 22 जून तक भर सकेंगे आवेदन

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की नई तिथि घोषित कर दी है। संशोधित कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत