मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने पदभार संभाला, कहा-प्रोटोकॉल से ज्यादा जनहित को प्राथमिकता देंगी

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान निगम कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

इस दौरान सुधा गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों के मार्ग में भवन संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रोटोकॉल से ज्यादा जनहित को प्राथमिकता देंगी।

इस मौके पर उप मेयर राहुल कश्यप और उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर नई मेयर का स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने निगम के कर्मचारियों से मुलाकात की और सभी के साथ मिलकर बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। फिलहाल, नई मेयर के पदभार संभालने के साथ ही मानगो क्षेत्र में विकास को लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जेटेट भाषा विवाद पर मंत्रियों में नहीं बनी सहमति, अंतिम फैसला अब सीएम हेमंत सोरेन करेंगे

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की भाषा नियमावली को लेकर जारी विवाद पर गठित पांच मंत्रियों की उच्चस्तरीय समिति की दूसरी बैठक...

जमशेदपुर : जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, पहुंचे विधायक, जानें फिर क्या हुआ

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के चाईबासा स्टैंड के समीप शनिवार को ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस कर्मियों पर एक बुजुर्ग शिक्षक और उनके परिजनों से...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

EAST SINGHBHUM : चाकुलिया में आंधी-बारिश से एस्बेस्टस का घर ध्वस्त, स्कूटी-साइकिल समेत सामान क्षतिग्रस्त

कई पेड़ों की डालियां टूटी, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर जमीन गिरी चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार...

अरका जैन विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, वीडियो वायरल

फेयरवेल समारोह के बाद कार ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद, लात-घूंसे और डंडों से हुई मारपीट जमशेदपुर : Arka Jain University के मुख्य द्वार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत