September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

JAMSHEDPUR : जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

JAMSHEDPUR : जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

Maruti Suzuki WagonR कार, चार देशी पिस्तौल, पांच जिंदा गोलियां, तीन खाली मैगजीन, एक खोखा और छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद

जमशेदपुर : शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नगर परिषद बाजार में यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर रंगदारी नहीं देने पर की गई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मनीष सिंह गिरोह से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

घटना 15 मई की है, जब पांच अपराधी मैरून रंग की वैगनआर कार से दुकान पर पहुंचे थे। आरोपियों ने व्यवसायी से रंगदारी की मांग की थी। पैसे नहीं मिलने पर इलाके में दहशत और अपना वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी गई थी। घटना के बाद जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 19 मई को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बडकू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलु, अंकित सोनकर और बानेश्वर नामता शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मैरून रंग की Maruti Suzuki WagonR कार, चार देशी पिस्तौल, पांच जिंदा गोलियां, तीन खाली मैगजीन, एक खोखा और छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शहर में दहशत फैलाकर व्यवसायियों से रंगदारी वसूलना चाहते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और विभिन्न थानों में इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading