July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में कांग्रेस सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

जमशेदपुर में कांग्रेस सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी का शनिवार सुबह 10 बजे जमशेदपुर परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रोटोकॉल स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।

भूपेंद्र मरावी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव हैं। वे मध्य प्रदेश के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं तथा मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

जिला पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सह-प्रभारी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं तथा जिला संगठन की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जिला कांग्रेस संगठन सुचारू और विस्तृत रूप से कार्य कर रहा है तथा यहां आयोजित कार्यक्रमों की चर्चा प्रदेश स्तर पर भी होती है।

भूपेंद्र मरावी ने जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा स्तर पर सभी बूथों में प्राथमिकता के आधार पर BLA-2 का चयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही 231 पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन जल्द पूरा करने और नगर निकाय क्षेत्रों की सभी वार्ड कमेटियों के गठन को भी शीघ्र अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से संगठन को और मजबूत बनाया जाए।

मौके पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश महासचिव बिजय यादव, धर्मेंद्र सोनकर, प्रदेश सचिव बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमरनाथ मिश्रा, इंदु भूषण यादव, अंसार खान, आशुतोष सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, विश्वजीत जेना, अमित श्रीवास्तव, परविंदर सिंह सोहेल, राकेश साहू, गुरदीप सिंह कक्के, बबलू नौशाद, फिरोज खान, अजितेश उज्जैन, कमलेश पांडे, संजय यादव, नंदलाल प्रसाद, राजकुमार वर्मा, लकी शर्मा और रविंद्र मौर्या समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading