जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही अंचल कार्यालय और सुंदरनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने का सख्त निर्देश दिया।
विवादित भूमि स्वर्णरेखा विभाग के अंतर्गत प्लॉट संख्या 3131 में आती है, जिसे विभाग द्वारा पहले ही अधिग्रहित किया जा चुका है। बावजूद इसके, भूमाफियाओं के बहकावे में आकर बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं, घेराबंदी करने के इरादे से वहां पहुंचीं और अस्थायी रूप से जमीन को घेरने का प्रयास करने लगीं।
मौके पर मौजूद एक ग्रामीण महिला ने बताया कि “सरकारी जमीन पर यदि कोई किराए पर रह रहा है तो वह उस पर स्थायी कब्जा कर सकता है” — ऐसी अफवाह सुनकर ही वे सभी घेराबंदी करने पहुंचे थे।



