जमशेदपुर में राज दीदी का प्रेरणादायी ‘कुबेर का खजाना’ सत्र, 1000 से अधिक लोगों ने सीखे सकारात्मक और समृद्ध जीवन के मंत्र

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: शहर के बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल का सभागार रविवार को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच और जीवन को नई दिशा देने वाले विचारों से सराबोर हो गया।

यहां विश्वविख्यात लाइफ ट्रांसफॉर्मेशनल स्पीकर राज दीदी के विशेष प्रेरणादायी सत्र “कुबेर का खजाना” का आयोजन किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए 1000 से अधिक श्रद्धालुओं एवं श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन नारायण रेकी सत्संग परिवार, टाटानगर द्वारा किया गया। संस्था की सेंटर हेड प्रीति सुल्तानिया एवं उमा सुल्तानिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की प्रतिभागियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान राज दीदी ने अपने सहज, सरल, प्रभावशाली और ऊर्जावान वक्तव्य से उपस्थित लोगों को पूरे समय मंत्रमुग्ध बनाए रखा। उन्होंने जीवन में धन, सफलता, आत्मविश्वास और आंतरिक समृद्धि के वास्तविक अर्थ को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

उन्होंने कहा कि वास्तविक समृद्धि केवल आर्थिक संपन्नता तक सीमित नहीं होती, बल्कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, प्रेम, अच्छे संबंध और संतुलित जीवनशैली भी व्यक्ति के सबसे बड़े खजाने हैं।

राज दीदी ने अपने प्रेरक संबोधन में लोगों को नकारात्मक विचारों से दूर रहकर सकारात्मक मानसिकता अपनाने, स्वयं पर विश्वास रखने तथा जीवन में कृतज्ञता और प्रेम का भाव विकसित करने का संदेश दिया।

उनके विचारों ने उपस्थित लोगों के भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। पूरा सभागार सकारात्मक वातावरण, आत्मीयता और आध्यात्मिक अनुभूति से भर गया।

सत्र के दौरान श्रोता पूरी तन्मयता के साथ राज दीदी के विचारों को सुनते रहे। उनके प्रेरणादायी संदेशों का प्रभाव इतना गहरा रहा कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी लोगों की यही इच्छा थी कि यह सत्र कुछ और देर तक चलता रहता। कई प्रतिभागियों ने इसे अपने जीवन के सबसे प्रेरक अनुभवों में से एक बताया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को धन के प्रति संतुलित एवं जागरूक दृष्टिकोण अपनाने, रिश्तों में मधुरता बनाए रखने, मानसिक शांति प्राप्त करने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा मिली। प्रेम, अपनत्व और सद्भाव के संदेश ने पूरे आयोजन को एक विशेष आध्यात्मिक आयाम प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं श्रोताओं ने राज दीदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही नारायण रेकी सत्संग परिवार, टाटानगर द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन, अनुशासित व्यवस्था और आत्मीय आतिथ्य की भी जमकर प्रशंसा की।

प्रतिभागियों ने विश्वास जताया कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, मानसिक संतुलन और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतिभागियों का कहना था कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन शहर में होना चाहिए। इसका लाभ सत्संग परिवार के साथ-साथ शहर के अन्य परिवार के लोगों को भी मिलेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गम्हरिया में राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को किया दोहराया

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कैंप कार्यालय में रविवार को पार्टी का 30वां स्थापना दिवस उत्साह और संगठनात्मक...

गम्हरिया के आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव सम्पन्न, तनुजा प्रधान बनीं कप्तान

गम्हरिया: विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर बंद से पहले BJP ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला

जमशेदपुर: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या और शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

टाटा स्टील AGM 2026: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले- कंपनी बनी मजबूत, भारत में बढ़ेगा विस्तार, यूरोप में जारी बड़ा बदलाव

टाटा स्टील की 119वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का संबोधन मुंबई : टाटा स्टील की 119वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत