गम्हरिया के आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव सम्पन्न, तनुजा प्रधान बनीं कप्तान

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गम्हरिया: विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस शैक्षणिक संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट्स काउंसिल का चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। पूरे चुनाव की प्रक्रिया छात्रों की सक्रिय भागीदारी, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई।

चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।

इस वर्ष विभिन्न पदों के लिए कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की गई और परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई।

घोषित परिणामों के अनुसार तनुजा प्रधान को स्टूडेंट्स काउंसिल का कप्तान, सलोनी कुमारी को उप कप्तान, जबकि सोनालिका, स्पर्श और पार्वी महतो को को-ऑर्डिनेटर चुना गया।

परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान की ओर से सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक सुजीत साहू, राहुल प्रसाद तथा शिक्षिकाएं मुस्कान और श्वेता ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ जिम्मेदारी, अनुशासन, टीमवर्क और सेवा भावना के साथ कार्य करना है।

उन्होंने छात्रों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया।

संस्थान के निदेशक अमन यादव ने कहा कि स्टूडेंट्स काउंसिल केवल एक पद या सम्मान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के प्रति विश्वास और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि छात्र परिषद का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल, लोकतांत्रिक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित टीम विद्यार्थियों और संस्थान के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हुए शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देगी और संस्थान के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गृह मंत्री ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अवैध कोयला खनन...

गम्हरिया में राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सामाजिक न्याय के संकल्प को किया दोहराया

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कैंप कार्यालय में रविवार को पार्टी का 30वां स्थापना दिवस उत्साह और संगठनात्मक...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के SSP और सरायकेला SP हटाए गए, CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन; कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

जमशेदपुर /रांची : जमशेदपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के एसएसपी...

जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड पर भानु प्रताप शाही का बड़ा हमला, पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कर स्पीडी ट्रायल की मांग

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मंत्री एवं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत