पूर्वी सिंहभूम के छात्रों का जलवा, 10वीं बोर्ड में 98.02% रिजल्ट के साथ राज्य में चौथा स्थान, ओम कुमार बने जिला टॉपर

एसएस विद्यामंदिर हाई स्कूल बहरागोड़ा के छात्र ओम कुमार को मिले 98.4 प्रतिशत अंक

शिप्रा प्रधान को 97.6 प्रतिशत एवं गीता गोराई को 97.2 प्रतिशत प्राप्त हुए

जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम में पूर्वी सिंहभूम जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में चौथा स्थान हासिल किया है। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 98.02 प्रतिशत रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में जिले की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

इस वर्ष जिले से कुल 21,181 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 20,762 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जिले के शिक्षकों और शिक्षा विभाग की टीम को भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा।

जिला टॉपर की बात करें तो ओम कुमार ने 492 अंक (98.4%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, शिप्रा प्रधान (488 अंक, 97.6%) और गीता गोराई (486 अंक, 97.2%) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। उमेश मांडी ने 485 अंक (97%) लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

टॉप-10 छात्रों की सूची:

  • ओम कुमार – एस.एस. विद्यामंदिर हाई स्कूल, बहरागोड़ा – 492 (98.4%)
  • शिप्रा प्रधान – एल.बी.एस. हाई स्कूल, जयपुरा – 488 (97.6%)
  • गीता गोराई – बी.एस.एस.पी. विद्या मंदिर हाई स्कूल, सोनारी – 486 (97.2%)
  • उमेश मांडी – विवेकानंद हाई स्कूल, साकची – 485 (97%)
  • अनामिका महतो – आदिवासी हाई स्कूल, बोड़ाम – 485 (97%)
  • कोयल रानी साव – टी.एम.एम. हाई स्कूल, कराडूबा – 485 (97%)
  • मोहन महतो – विवेकानंद हाई School, साकची – 484 (96.8%)
  • शंकर गिरी – जी.सी.जे.डी. हाई स्कूल, मुसाबनी – 483 (96.6%)
  • हेमा मन्ना – अपग्रेडेड हाई स्कूल, हलदाजुड़ी – 483 (96.6%)
  • खुशी कुमारी – सेंट मैरीज़ हिंदी हाई स्कूल, बिष्टुपुर – 482 (96.4%)

पूर्वी सिंहभूम के विद्यार्थियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशासनिक स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का असर इस शानदार परिणाम में साफ दिखाई देता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग मिलने से विशिष्ट पहचान को मिलेगी मजबूती : नीतीश कुमार

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों, नालंदा का बावन बूटी, गया का पत्थरकट्टी एवं भोजपुर के पीढ़िया पेंटिंग को भौगोलिक संकेतक...

मानगो कुंवर बस्ती में बच्चा चोरी की आशंका से हंगामा, दो महिलाएं पुलिस हिरासत में

Jamshedpur news : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित कुंवर बस्ती में रविवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत