राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में उनके सरकारी आवास से कुछ सामान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 1 पोलो रोड भेजा गया। हालांकि, परिवार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल पूरा घर खाली नहीं किया जा रहा है, बल्कि केवल कुछ सामान दूसरी जगह पर ले जाया जा रहा है।

राबड़ी देवी के बड़े भाई प्रभुनाथ सिंह यादव ने गुरुवार को इस मुद्दे पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अभी आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। घर अभी खाली नहीं किया जा रहा है। सिर्फ छोटा-मोटा सामान ही दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। इसे कभी न कभी तो खाली करना ही होगा। जब खाली करने का आदेश है तो खाली तो करना ही होगा।

उन्होंने कहा कि परिवार की इच्छा थी कि जब तक सदस्यता बनी रहे, तब तक आवास में रहने की अनुमति दी जाए। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। प्रभुनाथ यादव ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि आवास खाली ही कराना था तो अन्य नेताओं के आवासों की भी समीक्षा होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला गलत है। अगर खाली ही कराना था तो जीतन राम मांझी का खाली कराते, नीतीश कुमार का खाली कराते, संजय झा हैं, देवेश चंद्र ठाकुर हैं, शहनवाज हुसैन हैं।

प्रभुनाथ यादव ने यह भी कहा कि परिवार को जो वैकल्पिक आवास नंबर 39 आवंटित किए जाने की चर्चा है, वहां जाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि 39 नंबर बंगला भूतहा है, वहां कभी भी नहीं जाएंगे। जब यहां से खाली करेंगे तो आसपास ही कहीं किराये के मकान में चले जाएंगे।

पीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

ओमान तट पर अमेरिकी हमले में मारे गए मरीन इंजीनियर के परिवार को हरसंभव मदद देगी आंध्र सरकार: मुख्यमंत्री

अमरावती, 12 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ओमान तट के पास जहाज पर हुए मिसाइल हमले में विशाखापट्टनम निवासी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत