चक्रधरपुर में वीर शहीद रघुनाथ महतो का 248वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

चक्रधरपुर: चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के 248वें शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतालिया, चक्रधरपुर) द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ की गई। सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया गया, जिसके बाद शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही वीर शहीद रघुनाथ महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों ने उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का वातावरण कुड़मालि अरदास गीत से भक्तिमय और भावपूर्ण हो उठा।

इस अवसर पर झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद द्वारा प्रकाशित “गुरु परछन आखड़ा” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक कुड़मालि भाषा को रोमन लिपि में प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो भाषा के संरक्षण और प्रसार की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीर शहीद रघुनाथ महतो के योगदान और चुहाड़ विद्रोह में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रघुनाथ महतो का बलिदान आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। साथ ही, कुड़मालि भाषा और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

मौके पर योगेंद्र महतो, अश्विनी महतो, चंडी चरण महतो, आलोक महतो, खगेश्वर महतो, नरेंद्र प्रसाद महतो, श्यामधन महतो, शंभू चरण महतो, अंगद महतो, आशीष महतो, आयुष महतो, अजीत महतो, इंद्रजीत महतो, कैलाश महतो, बकलेश महतो, दिनेश महतो, बलराज कुमार हिंदवार, ओम प्रकाश महतो सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन शहीदों के आदर्शों को अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कॉमेडी की आड़ में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : शाइना एनसी

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर...

केंद्र ने जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकारी जमीन घोषित करने का नोटिस लगाया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को दिल्ली रेस क्लब के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत