बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती से दूध लेने निकली थी युवती, जुगसलाई के काबली कब्रिस्तान के पास जंगल में पेड़ से लटकती मिली लाश

-शिवानी मूल रूप से रांगामाटी की निवासी थी, पिता के निधन के बाद सुरेश कुमार के पास आई थी रहने

-महंगे मोबाइल का था शौक, उसकी मानसिक स्थिति भी थोड़ी अस्थिर थी, पुलिस कर रही मामले की जांच

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के काबली कब्रिस्तान के पास जंगल में मंगलवार सुबह एक 17 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटकती मिली। मृतका की पहचान बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती निवासी शिवानी कुमारी (ओदर मुंडा) के रूप में हुई है।

वह सोमवार शाम करीब 5:30 बजे घर के पास दूध लेने निकली थी, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों के अनुसार, शिवानी के घर न लौटने पर पुलिस की मदद ली गई।

मोबाइल लोकेशन जुगसलाई के जंगली इलाके में मिलने पर पुलिस और परिजन सोमवार रात 1:00 बजे तक वहां तलाश करते रहे, लेकिन अंधेरे के कारण उसका पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे झाड़ियों में उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। अभिभावक सुरेश कुमार ने बताया कि शिवानी मूल रूप से रांगामाटी की निवासी थी। पिता के निधन के बाद अपने चाचा के माध्यम से उनके पास रहने आई थी। उसे महंगे मोबाइल का शौक था और उसकी मानसिक स्थिति भी थोड़ी अस्थिर थी।

परिवार के लिए यह पहेली बनी हुई है कि दूध लेने निकली युवती बिष्टुपुर से इतनी दूर सुनसान जंगल तक कैसे पहुँची। सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश।

परिजनों में शोक की लहर है। वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एनआईए ने सीमा पार से हथियारों और आईईडी की तस्करी के मामले में 4 राज्यों के 12 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पार से देश में हथियारों, गोला-बारूद और आईईडी की तस्करी...

JAMSHEDPUR : गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गणगौर मिष्ठान की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ की रकम बरामद, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हैदराबाद, 28 मई (आईएएनएस)। सिकंदराबाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा...

JAMSHEDPUR : गोविंदपुर के मनपीटा में तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, पसरा मातम

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनपीटा में मंगलवार को तालाब में डूबने से एक 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत