जमशेदपुर : जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों की खैर नहीं है। प्रशासन इस मामले में चेतावनी दी है कि इस धंधे में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निदेशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा व्यापक और गहन छापेमारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी दल ने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर बालू खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CF–2883 है, जिसे विधिसम्मत कार्रवाई हेतु सिदगोड़ा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है।
इसी प्रकार बिरसानगर थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनों को जप्त किया गया JH05AX–9136, Mahindra 475 DI (लाल रंग)। दोनों वाहनों को बिरसानगर थाना में विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है।
उपायुक्त के निदेशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
