कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है: अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 14 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के बीकानेर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर विकास, सुशासन और जनकल्याण योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि देश में सड़कों, रेलवे स्टेशनों और बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव साफ दिखाई देते हैं। सरकार स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी लगातार काम कर रही है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विकास, सुशासन और जनकल्याण को 12 साल हो चुके हैं। पूरे देश में इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मैं भी भुवनेश्वर में इस कार्यक्रम को लेकर गया था। बीकानेर में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होना है।

राजस्थान के कई जगहों पर प्रसूता महिलाओं को आ रही समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन और अस्पताल के संपर्क में हूं। बीमार महिलाओं में से तीन की स्थिति ठीक है, जबकि दो की स्थिति चिंताजनक है। इसके लिए मैंने एम्स के डॉक्टरों से बातचीत की है। प्रशासन इसके लिए काम कर रहा है।

विपक्ष द्वारा सरकार की आलोचनाओं पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है। वह अपना काम कर रही है। हम अस्पतालों की स्थिति को सुधारने और महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर काम कर रहे हैं।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में जो सड़कें बनी हैं, क्या वे उन्हें नहीं दिखतीं? वे भी तो उन सड़कों पर चलते होंगे। रेलवे स्टेशनों में सुधार किया जा रहा है। कांग्रेस के लोगों को सिर्फ देश के रेलवे स्टेशन देखने चाहिए। उनकी सरकार के समय स्टेशन की हालत कैसी थी और आज के समय में कैसे उन्हें बदला जा रहा है। अंतर समझ में आ जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हर योजना ठीक तरीके से काम कर रही है। सभी योजनाओं को जमीन पर देखा जा सकता है और विपक्ष भी इसे देखता है।

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि हम तेजी से आगे बढ़ें, सुरक्षा तंत्र को विकसित करें, उस दिशा में जो भी जरूरी है, वह किया जा रहा है। विदेशी दौरे भी कार्यप्रणाली का एक हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में भारत का मान बढ़ा है।

एएमटीवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद फिर साथ दिखीं सोनिया और ममता, विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चाएं तेज

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता...

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर पप्पू यादव बोले, ‘बढ़ता जा रहा है लोगों का आक्रोश’

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वे पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ओर से तोड़फोड़ की घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत