मानगो फ्लाईओवर निर्माण : पारडीह से मानगो चौक तक 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक एक महीने नहीं चलेंगे भारी वाहन, रूट चार्ट जारी

बदलेगी यातायात व्यवस्था, बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक तक स्कूल बस और वैन को विशेष अनुमति

– छोटे वाहन के लिए भी नियम, रोड नंबर 15 होते हुए मानगो ब्रिज तक जा सकेंगे

जमशेदपुर : अब मानगो फ्लाईओवर निर्माण की गति रफ्तार पकड़ेगी। स्वर्णरेखा नदी पर पुल और मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण की गति को रफ्तार देने के लिए 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। आजादनगर की ओर डाउन रैंप के निर्माण के दौरान वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने नए रूट जारी किए हैं।

नए आदेश के अनुसार, मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पारडीह चौक से मानगो चौक या ओल्ड पुरुलिया रोड की ओर आने वाले बड़े वाहनों को डिमना चौक की ओर डायवर्ट किया गया है।

स्कूल समय को ध्यान में रखते हुए बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक तक स्कूल बस और वैन को सुबह 6 से 8 बजे तक आने की अनुमति दी गई है। इस अवधि में मानगो चौक से पारडीह रोड की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक मानगो चौक से पारडीह की ओर वाहन आवागमन पूर्ववत रहेगा, जबकि बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की ओर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

छोटे वाहन भी समयानुसार रूट का पालन करेंगे। सुबह 6 से 8 बजे तक छोटे वाहन सहारा सिटी रोड नंबर 15 होते हुए मानगो ब्रिज तक जा सकेंगे, जबकि सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक उन्हें चेपा पुल और ओल्ड पुरुलिया रोड मार्ग से गुजरना होगा।

मानगो नगर निगम ने की माइकिंग

मानगो नगर निगम की ओर से मंगलवार को माइकिंग कर नए नियम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि निर्माण अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू रहेगा। वाहन चालकों से नए रूट का पालन करने की अपील की गई। साथ ही फुटपाथी दुकानदारों को दिक्कतों से बचने और सड़क किनारे जाम की स्थिति न बने, इसके लिए फुटपाथ खाली करने की सलाह दी गई

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गम्हरिया गुरुद्वारा में छबील, चना व शर्बत का हुआ वितरण

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत