टाटा स्टील यूआईएसएल ने की घोषणा,671 कर्मचारियों को मिलेगा 6.67 करोड़ का बोनस

==त्यौहार से पहले कर्मचारियों में खुशी की लहर

जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 671 पात्र कर्मचारियों को 6.676 करोड़ रुपये का वार्षिक बोनस देने की घोषणा की है।

शनिवार को कंपनी प्रबंधन और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते में इस पर सहमति बनी।

समझौते पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा और यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

बोनस की पात्रता कंपनी के प्रदर्शन के कई मानकों पर आधारित है, जिनमें टैक्स से पहले का लाभ (पीबीटी), सुरक्षा प्रदर्शन, ग्राहक संतुष्टि, ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन लॉस, शिकायतों का समाधान और उत्पादकता प्रमुख हैं।

गौरतलब है कि इस वित्तीय वर्ष के लिए पहले से तय बोनस राशि 6.27 करोड़ रुपये थी। लेकिन कर्मचारियों की स्वच्छ सर्वेक्षण, डिजिटल पहल और लागत नियंत्रण में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए प्रबंधन ने बोनस बढ़ाकर 6.676 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया।

त्यौहारी सीजन को देखते हुए कंपनी आने वाले दिनों में पात्र कर्मचारियों के खातों में बोनस की राशि हस्तांतरित करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर भोलाडीह में तेज रफ्तार कार का कहर, ट्रक से टकराने के बाद घर में घुसी; दो युवक गंभीर

गम्हरिया : कोल्हान क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसों का सिलसिला जारी रहा। चौका थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण हादसे में चालक...

जमशेदपुर में 24 मई को होगा भव्य ‘श्री बालाजी अन्न प्रसादम’ आयोजन, 2000 श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : चालान के लिए धूप में खड़ी रही गर्भवती महिला, ट्रैफिक व्यवस्था की संवेदनहीनता पर उठे सवाल

आजादनगर में जांच के दौरान गर्भवती महिला को भीषण गर्मी में रोके रखने का आरोप, मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की उठी मांग जमशेदपुर : मानगो के...

हजारीबाग में ब्राउन शुगर कारोबार के पांच आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर और सात एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत