बकाया वेतन भुगतान की मांग पर JARDCL प्रबंधन के खिलाफ सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कांड्रा टोल बंद करने की चेतावनी

गम्हरिया। सड़क निर्माता कंपनी जेएआरडीसीएल (JARDCL) के सफाईकर्मियों द्वारा बकाया वेतन भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अपनी मांगों के समर्थन में सफाईकर्मियों ने मजदूर नेता सुनील गोराई के नेतृत्व में कांड्रा टोल प्लाजा के समीप स्थित कंपनी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना के दौरान सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनका वेतन बकाया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रबंधन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन जल्द वार्ता कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कांड्रा टोल प्लाजा को बंद कराने जैसा कदम भी उठाया जा सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।

धरना-प्रदर्शन में यूनियन नेता गणेश टुडू, धनीराम बेसरा सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

वहीं, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर अब क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। टाटा-कांड्रा मार्ग, चौका तथा सरायकेला मुख्य सड़क पर सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

इसके कारण कई स्थानों पर कचरे का ढेर जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि हड़ताल लंबी खिंचती है तो स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

सड़क निर्माता कंपनी मीडिया से बात करने से भी इंकार कर रही है। ऐसे में सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है कि कंपनी प्रबंधन को वेतन भुगतान करने में क्या परेशानी हो रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

12-13 जून को झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 और 13 जून को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।...

पटमदा के कांकु में पत्थर खनन पट्टा पर ग्राम सभा में हंगामा, समर्थन-विरोध में बंटे ग्रामीण, बेनतीजा रही वार्ता

Patamda News : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड स्थित कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन पट्टा को लेकर आयोजित ग्राम सभा गुरुवार को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड से आमों का निर्यात शुरू, पहली खेप यूनाइटेड किंगडम भेजी गई

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास कर रही है। इसी क्रम झारखंड राज्य के आमों का...

मुंबई के दहिसर में ‘सुविधा केंद्र’ का उद्घाटन, झुग्गी बस्तियों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा नया आधार : पीयूष गोयल

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। मुंबई के दहिसर क्षेत्र में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक नए 'सुविधा केंद्र' का उद्घाटन किया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत