September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर व गम्हरिया सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों का ‘आपसी स्थानांतरण’ , सिविल सर्जन का आदेश जारी

सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर व गम्हरिया सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों का ‘आपसी स्थानांतरण’ , सिविल सर्जन का आदेश जारी

राजनगर : सरायकेला खरसावां जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर एवं गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों का आपसी स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सीएचसी राजनगर में पदस्थापित कई एएनएम, जीएनएम तथा अन्य कर्मियों को गम्हरिया सीएचसी में स्थानांतरित किया गया है, जबकि गम्हरिया में कार्यरत कर्मियों को राजनगर सीएचसी में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यह निर्णय जिले के उपायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सिविल सर्जन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मी आदेश निर्गत होने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जून 2026 माह का वेतन एवं मानदेय संबंधित कर्मियों को उनके नए पदस्थापन स्थल से भुगतान किया जाएगा।

इन कर्मचारियों का स्थानांतरण

राजनगर सीएचसी से जीएनएम पार्वती मंडी, सुनीता भेंगरा एवं आरती महतो, एएनएम सीमा कुमारी, पुनम तिग्गा, जयश्री अमृता तिग्गा, संचिता मैती और ललिता कुमारी, क्लर्क संजय भेंगरा तथा एसटीएस विश्वाजीत महतो को गम्हरिया सीएचसी में पदस्थापित किया गया है।

वहीं गम्हरिया सीएचसी से जीएनएम जोशना हांसदा, एएनएम पद्मावती गिरी, अपर्णा जना, ललिता सिन्हा, विवेचना महतो, अहिल्या कुमारी और सुपर्णा सीठ, एसटीएस पोटेल हांसदा, एफपीडब्ल्यू सौरभ प्रसार तथा एसआई संतोष साहू को राजनगर सीएचसी में पदस्थापित किया गया है। स्थानांतरित कर्मचारियों को अगले एक माह के भीतर एक माह में नए पदस्थापन स्थल पर हर हाल में योगदान करना है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading