September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

छात्र आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर हो कार्रवाई : राकेश सिन्हा

छात्र आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर हो कार्रवाई : राकेश सिन्हा

रांची, 4 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड में इंडिया गठबंधन के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुख्य सचिव से मुलाकात करने पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि छात्र आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

रांची में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव के साथ मुलाकात के दौरान छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन में भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने कथित तौर पर घुसकर आंदोलन को बदनाम करने और राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रची। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुख्य सचिव को कथित घटनाओं से संबंधित वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराए गए हैं। झारखंड के छात्र जागरूक हैं और वे कानून को अपने हाथ में लेने में विश्वास नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने छात्रों के आंदोलन की आड़ में राज्य का माहौल खराब करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार छात्रों के मुद्दों को लेकर उनके साथ खड़े हैं। देश के छात्र भविष्य हैं और लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा। राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद कर रहे हैं और जहां भी दलित, आदिवासी, किसान या युवा प्रताड़ित होंगे, वहां उनका सहयोग मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का अहंकार लोगों को प्रताड़ित करने में लगा हुआ है। कांग्रेस मोहब्बत की दुकान की बात करने वाली पार्टी है।

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में महिला को शामिल किए जाने के सवाल पर राकेश सिन्हा ने इसे अच्छी पहल बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने मंदिर में चढ़ावे से जुड़े पुराने विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम सामने आए थे, उन्हें एसआईटी की जांच में क्लीन चिट दी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी मामले से जुड़े बयान पर राकेश सिन्हा ने कहा कि संविधान छुआछूत की भावना को गंभीर अपराध मानता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या 2014 के बाद देश संविधान से चलेगा या भाजपा के कानून से। हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई और गिरफ्तारियां क्यों नहीं की गईं। इस मामले को उठाने वाले राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

–आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

  • IANS is a prominent private Indian news agency. It provides news services to media organizations.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading