August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

झारखंड : सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

झारखंड : सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

चाईबासा, 31 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बह गए। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक महिला अब भी लापता है।

पुलिस और ग्रामीण महिला की तलाश में जुटे हैं। घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव की है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे तीनों ग्रामीण गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी की तेज धार की चपेट में आने से तीनों बह गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। रविवार देर रात तलाश के दौरान एक महिला का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी की झाड़ियों में फंसा मिला। शव की पहचान ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू की मां के रूप में हुई। इसके बाद छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाश अभियान शुरू किया। सोमवार सुबह संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बोसेन सिद्धू का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में लापता महिला की पहचान बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू के रूप में हुई है। उसकी तलाश अभी जारी है। पुलिस और ग्रामीण नदी किनारे, झाड़ियों तथा संभावित बहाव वाले इलाकों में खोजबीन कर रहे हैं। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और तेज धार के चलते सर्च ऑपरेशन में भी परेशानी आ रही है।

पुलिस संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रही है। हादसे में रोया सिद्धू ने अपने माता-पिता को खो दिया है। घटना के बाद बहदा गांव में शोक का माहौल है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एसके

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading