बिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष बने आलोक सिंह, उपेंद्र कुशवाहा बोले- हम एनडीए के साथ

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा में रविवार को संगठनात्मक रूप से कई बदलाव किए गए हैं। आलोक सिंह को बिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया।

पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। इससे पहले भी आलोक सिंह को ही अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटा है। पार्टी आंतरिक लोकतंत्र, नैतिक राजनीति और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम कर रही है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम हो रहा है।

पार्टी ने दावा किया कि उसका सदस्यता अभियान लगातार सफल हो रहा है। कुशवाहा के मुताबिक, राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्य संख्या 22 लाख से अधिक हो चुकी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि रालोमो बिहार में सत्ता की मजबूत हिस्सेदार है और आगे भी सरकार में उनकी यह हिस्सेदारी पूरी मजबूती के साथ बनी रहेगी।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम एनडीए में हैं और आगे भी रहेंगे। कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का विस्तार करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का निर्देश दिया।

अधिवेशन में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक अस्तित्व और जदयू को बचाए रखने के लिए निशांत कुमार को बहुत पहले ही राजनीति में आगे लाया जाना चाहिए था। उन्होंने खुलकर मांग रखी कि निशांत कुमार को सिर्फ कैबिनेट मंत्री नहीं, बल्कि बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

एमएनपीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

धनबाद दौरे में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया स्वच्छता संदेश का प्रसार, कांग्रेस पर भी बोला हमला

धनबाद : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और...

चक्रधरपुर रेल मंडल के कांड्रा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

-कोरोना काल में बंद हुए ठहराव अब तक बहाल नहीं, यात्रियों में बढ़ता आक्रोश -महामारी समाप्त हुए वर्षों बीत गए, मौन और मूकदर्शक है रेलवे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत