भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमशेदपुर की सड़कों पर भारी हंगामा

जमशेदपुर। साकची क्षेत्र में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले थे। यह प्रदर्शन जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रहा था।

इसी दौरान भाजपा कार्यालय से भाजपा के कार्यकर्ता भी बाहर निकल आए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता लाठी-डंडों से लैस थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडे के साथ आगे बढ़ते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों दलों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भारी संख्या में बल तैनात कर दिया और एहतियातन सड़क की घेराबंदी कर दी गई। एक ओर भाजपा तो दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता खड़े थे। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी और हंगामा होता रहा। कई बार हालात ऐसे बने कि हाथापाई शुरू हो सकती थी।

पुलिस पदाधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बंगाल क्लब के सामने पेट्रोल पंप के पास रोक दिया और आगे बढ़ने से रोकते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन का नेतृत्व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष परविन्द्र सिंह कर रहे थे, जबकि भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित अन्य नेता मौके पर मौजूद थे। भाजपा के कई कार्यकर्ता हाथों में लाठी-डंडे लिए पूरी तैयारी में दिखे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि उस समय झड़प हो जाती तो एक बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था, क्योंकि घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप भी स्थित था। ऐसे में जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका थी। जिला प्रशासन और पुलिस ने हालात की गंभीरता को समझते हुए समय रहते हस्तक्षेप किया और किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया।

स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा रही कि कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष परविन्द्र सिंह की ओर से भाजपा कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाए जाने के बाद भाजपा पहले से सतर्क और तैयार थी। इसी कारण दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बनी, हालांकि अंततः मामला भिड़ंत तक सीमित रह गया और पुलिस की सख्ती के चलते हालात नियंत्रण में आ गए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

झारखंड के गिरिडीह में साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

गिरिडीह, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव और सरकारी वाहन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत