अनुराग गुप्ता के पूरे कार्यकाल की जांच कराने का साहस दिखाएं हेमंत सोरेन: बाबूलाल

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने डीजीपी के खिलाफ जांच करवाने की मांग भी की है।

बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, अनुराग गुप्ता जैसा भ्रष्ट पुलिस महानिदेशक झारखंड बनने के बाद राज्य में कभी नहीं बना था।” एक वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा,” सोशल मीडिया पर घूम रहा यह वीडियो न्यूज किसी विरोधी दल के नेता का नहीं, बल्कि आपके साथ सरकार में शामिल प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री का है, जो अवैध डीजीपी अनुराग गुप्ता को पद से हटाने के कई दिनों पहले का है।

उन्होंने लिखा कि यह तो एक सैम्पल है। जब सत्ताधारी दल का व्यक्ति भी किसी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के इतने गंभीर आरोप लगा रहा है, तो ये सहज समझा जा सकता है कि उसने कैसे और कितने एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार और अपराध किये होंगे। सुना तो यह भी जा रहा है कि जिस अवैध डीजीपी को आपने भस्मासुर बनने का आशीर्वाद दिया था, उसने आपको ही जलाने के इंतजाम करने का काम फिर से शुरू कर दिया है।

मरांडी ने कहा कि भले ही आप थोड़ी देर के लिए बच गए हैं, लेकिन जनता अभी भी आपकी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। ऐसा लगता है कि आपने सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे का फॉर्मूला अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री जी,जनता बहुत समझदार होती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लगातार मेरे द्वारा अवैध डीजीपी के खिलाफ आवाज उठाने पर भी आपके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। सदन से सड़क तक आवाज उठाई गई, लेकिन आप अपनी जिद्द पर अड़े रहे। मामला न्यायालय तक गया, लेकिन आप हठ पर अड़े रहे और जब आपका पाला पोसा हुआ ये अपराधी प्रवृत्ति का आदमी अंदर-अंदर आपका ही कब्र खोदने लगा, तो आपकी नींद खुली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, ऐसे तो नदी में बहुत पानी बह चुका है, लेकिन थोड़ी बहुत अगर पद की गरिमा और साख की चिंता आपको है, तो अवैध डीजीपी रहे अनुराग गुप्ता के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच कराने की हिम्मत दिखाइए। जनता आपसे यह चाहती है। जिस अवैध डीजीपी को इस्तीफा देने की नौबत आ गई, उसे आप इतनी आसानी से भयमुक्त कैसे कर देंगे?

बाबूलाल ने कहा कि झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में अच्छे अफसर भी भरे पड़े हैं। इन सबों के बीच इस बात की चर्चा है कि झारखंड में राज्य सेवा से लेकर कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी भ्रष्टाचार के लिये जेल की हवा खा चुके हैं, लेकिन एक भी भ्रष्टाचारी भारतीय पुलिस सेवा या पुलिस के अधिकारी पर न तो कार्रवाई हुई, न ही कोई जेल गया, जबकि अगर ठीक से जांच हो जाय, तो उजागर हो जायेगा कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने राज्य में भ्रष्टाचार का कैसा-कैसा कीर्तिमान बना रखा है।

मरांडी ने कहा कि जांच बैठाइए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, नहीं तो मेरी बात लिखकर रख लीजिये कि ऐसे और कई लोग आपके इर्द-गिर्द अभी भी घूम रहे हैं, जो आपको बराबर डर दिखाते रहेंगे और आगे ब्लैकमेल करेंगे आपको। हेमंत जी एकबार हिम्मत दिखाइए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में मध्यम वर्ग के सपनों को मिली नई उड़ान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा शासित राज्यों...

पुण्यतिथि पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 260 लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत