विकास योजनाओं के लिए सभी विभागों का होगा अपना डिजिटल रिकार्ड

विभाग और आम नागरिक भी कर सकेंगे ऑनलाइन मॉनिटरिंग

उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

ग्राम सम्पत्ति- डिजिटल एसेट रजिस्टर के उपयोग को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में ग्राम संपत्ति- डिजिटल एसेट के संबंध में एक बैठक हुई। बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण श्री दीपक सहाय समेत अन्य तकनीकी विभागों के कार्पालक अभियंता, सहायक अभियंता व विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकार की विकास योजनाओं की स्थिति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके। इसके लिए प्रत्येक पंचायत एवं गांव की परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसमें सड़क, पुल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल भवन, पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, तालाब एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को शामिल किया जाएगा। यह डिजिटल रिकॉर्ड ग्राम सम्पत्ति- डिजिटल एसेट रजिस्टर में संबंधित विभागों को दर्ज करना होगा। आम नागरिक भी योजनाओं के अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी रख सकेंगे ।

उन्होंने कार्यदायी विभागों के अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी परिसंपत्तियों की भौतिक स्थिति का सत्यापन कर ग्राम संपत्ति डिजिटल एसेट रजिस्टर पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड करना शुरू करें। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न केवल योजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी बल्कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता की गारंटी भी देगी। बैठक में अभियंताओं एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों को डिजिटल एसेट रजिस्टर पोर्टल पर डेटा अपलोड तथा रिकॉर्ड संधारण से संबंधित तकनीकी जानकारी भी जी गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी विश्व योग दिवस से पहले 6 दिन का स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय का दौरा करेंगे। वे 21 जून को...

सरयू राय का फेसबुक लाइव आज : जमशेदपुर से रांची तक हड़कंप, क्या आज होगा कोई बड़ा धमाका?

जमशेदपुर:झारखंड की राजनीति के 'जायंट किलर' और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आज (सोमवार, 15 जून) शाम 4:30 बजे फेसबुक पर लाइव आ...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के देवघर जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मनरेगा के जेई संतोष प्रसाद ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के देवघर जिले के करों प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता...

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत