टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन गेट पर ठेका मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्थित टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन गेट पर मंगलवार को ठेका मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार बदलने के बाद करीब 35 से 40 मजदूरों को अचानक काम से हटा दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ये सभी मजदूर बमार्माइंस के मुखी बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वर्षों से ट्यूब डिवीजन में ठेका मजदूर के रूप में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नौकरी वापस देने की मांग की। आंदोलन में केंद्रीय मुखी समाज के सचिव एवं पूर्व मुखिया महेश मुखी ने भी हिस्सा लिया और मजदूरों के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है और उन्हें उनके उचित लाभ तथा कार्य परिस्थितियों से वंचित किया जा रहा है। महेश मुखी ने कहा कि मुखी समाज अपने लोगों के साथ हो रहे किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा और मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रखेगा।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता रामबाबू तिवारी भी मौके पर पहुंचे और मजदूरों से बातचीत की। फिलहाल आंदोलन समाप्त कराने के लिए कंपनी प्रबंधन, मजदूरों और समाज के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता चल रही है। मजदूरों की मांग है कि हटाए गए सभी श्रमिकों को जल्द से जल्द काम पर वापस लिया जाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रिकॉर्ड समय में गेल ने शुरू की टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट को PNG आपूर्ति

जमशेदपुर : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक शुरू कर दी है।...

स्वर्णरेखा में जहरीला प्रदूषण: लाखों मछलियों की मौत, सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल

🔸बाबूडीह और लालभट्ठा स्वर्णरेखा नदी घाट का किया भ्रमण 🔸उच्चस्तरीय जांच की मांग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर लापरवाही का आरोप 🔸रिहायशी क्षेत्रों और टाटा स्टील से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत