एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के वर्तमान एवं पूर्व छात्र, उनके अभिभावक, शिक्षाविद् तथा अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए, जिससे यह आयोजन एक यादगार दिन बन गया।

समारोह में राजस्थान मैत्री संघ (आरएमएस) के अध्यक्ष संजय केडिया एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानाचार्या डॉ. परिणीता शुक्ला ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी (पूर्व प्रमुख, यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड) तथा विशिष्ट अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी (पूर्व भारतीय क्रिकेटर) का स्वागत किया।

इस अवसर पर बताया गया कि विद्यालय की शुरुआत एक छोटे हिन्दी माध्यम स्कूल (कक्षा 5 तक) के रूप में मात्र 37 विद्यार्थियों से हुई थी। आज यह संस्थान सीबीएसई से संबद्ध 10+2 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बन चुका है, जिसमें वर्तमान में 1394 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय के छात्र न केवल शिक्षा में, बल्कि खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्ष 2016 में विद्यालय को कक्षा 10वीं के लिए सीबीएसई मान्यता प्राप्त हुई थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने स्कूल एवं उसके प्रबंधन की कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल के भारत के कर्णधार हैं, जिनके हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित है, और इस दिशा में आरएमएस का योगदान सराहनीय है।

इस कार्यक्रम में राजस्थान मैत्री संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, उपाध्यक्ष मनीष जैन एवं कुमुद अग्रवाल, सचिव सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव बधान, सहायक सचिव वंदना जैन एवं चंदन काउंटिया, ट्रस्टीगण रमेश अग्रवाल, एम.पी. अग्रवाल, एस.एस. गाडिया, दीपक डोकानिया तथा एकेडमिक डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य विजय तुलस्यान, दीपाली डोकानिया, बबीता केडिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

उपायुक्त ने नवोदय विद्यालय बहरागोड़ा के छात्रों को सफल और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

बहरागोड़ा : नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में बुनियादी ढांचे, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की सुरक्षा, बजट उपयोग और चयन परीक्षा की तैयारियों आदि के संदर्भ...

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत