रांची में सड़क हादसे में महिला सिपाही की मौत, पति की भी गई थी सड़क हादसे में जान

राँची। जिले के रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली राइस मिल के समीप बुधवार को सड़क हादसे में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही झारखण्ड हाईकोर्ट में तैनात थी। बुधवार को रंजित एक्का ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सिपाही सड़क पर गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल अचानक डिसबैलेंस होकर स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान एक वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हालांकि वाहन सवार मौके से फरार हो गया।

लोगों ने मामले की जानकारी रातू थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

पति की भी सड़क हादसे में ही हुई थी मौत

अजीब संयोग है कि महिला सिपाही के पति की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रंजिता एक्का के पति भी झारखंड पुलिस में थे। उनकी मौत भी एक सड़क हादसे में हो गई थी। उसके बाद अनुकंपा के आधार पर रंजिता को झारखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी मिली थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

घरेलू एलपीजी वितरण पर सख्ती: उपायुक्त ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी...

टाटा मेन हॉस्पिटल में 63वां क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का समापन, एआई आधारित स्वास्थ्य सेवा पर रहा फोकस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक 63वें वार्षिक क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का सफल आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत