टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना राव और यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष रंजन सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान टाटानगर स्टेशन चौक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भाजपा सरकार हाय-हाय”, “नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद” और “रेल मंत्री मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र सिंह चंदेल, विजय यादव, राकेश साहू, अनिल सिंह, राजा ओझा, अमरजीत नाथ मिश्रा, रंजीत झा और शमशेर आलम सहित कई नेता उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए चिन्ना राव, रंजन सिंह, विजय यादव और राकेश साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि टाटानगर से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों का समय पर संचालन सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वजीत जेना, संतोष सिंह, जयप्रकाश, चीकू सिंह, रऊफ खान, सुनील गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, शमशेर आलम, सुल्तान अहमद, रवि चौबे, अजय यादव, रतन ठाकुर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
