राज्यसभा में नई भूमिका : आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, बिहार में नेतृत्व परिवर्तन तय

नई दिल्ली : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। उनके इस कदम को राज्य की सत्ता में बदलाव का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने खुद साफ कर दिया कि वे अब बिहार की जिम्मेदारी छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय तक काम करने के बाद अब वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे अगले तीन से चार दिनों के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और नए नेतृत्व को मौका दिया जाएगा।

इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। संजय झा ने पहले ही संकेत दिए थे कि 13 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अब नीतीश कुमार के बयान से यह लगभग तय हो गया है कि जल्द ही नया मुख्यमंत्री सामने आएगा।

वहीं, मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल एकजुट हैं और नीतीश कुमार के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हरिवंश को फिर मिला राज्यसभा का मौका
इसी बीच जदयू नेता हरिवंश नारायण सिंह को एक बार फिर राज्यसभा सदस्य के रूप में मौका मिला है। इस बार उन्हें राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किया गया है। उनका पिछला कार्यकाल समाप्त होने वाला था, जिसके बाद उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड शिक्षा विभाग सख्त: निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण को जिला व विद्यालय स्तर पर समितियों के गठन के निर्देश

“शिक्षा सत्याग्रह” के संस्थापक अंकित आनंद की शिकायत पर सक्रिय हुई सरकार, अभिभावकों से मिल रही थीं लगातार शिकायतें “झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017”...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत