सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल हो गया। जवान की पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है। बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उसे रांची भेजा जा रहा है।
