डीजीएम लाइब्रेरी : एकमुश्त पंजीकरण शुल्क तय, सदस्य अब घर ले जा सकेंगे पुस्तकें

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल (DGM) लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी साकची स्थित स्ट्रेट माइल रोड (TMH क्लिनिक के समीप) दिनशाव मेमोरियल म्युनिसिपल भवन में संचालित हो रही है। पाठकों के लिए यह प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है।

लाइब्रेरी में शांत एवं आधुनिक वातावरण के बीच लगभग 8,000 से अधिक विविध विषयों की पुस्तकों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थियों और पाठकों को अध्ययन में सुविधा मिलेगी।

सदस्यता शुल्क

लाइब्रेरी में सदस्यता हेतु एकमुश्त पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है :

  • 6 से 16 वर्ष: ₹100
  • 16 से 25 वर्ष: ₹300
  • 25 से 60 वर्ष: ₹500
  • 60 वर्ष से अधिक: ₹100

इच्छुक नागरिक QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ लाइब्रेरी में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।


अब घर ले जा सकेंगे पुस्तकें :

पाठकों की सुविधा और पठन-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाइब्रेरी में बुक इश्यू (पुस्तक निर्गमन) सुविधा शुरू कर दी गई है। अब पंजीकृत सदस्य पुस्तकें घर ले जाकर अध्ययन कर सकेंगे।

पुस्तक सदस्यता शुल्क :

विभिन्न वर्गों के लिए मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं—

  • बच्चे: ₹50 / ₹120 / ₹550
  • छात्र: ₹100 / ₹270 / ₹1,100
  • वयस्क: ₹150 / ₹420 / ₹1,700
  • वरिष्ठ नागरिक: ₹120 / ₹330 / ₹1,300

सामाजिक समावेशन को ध्यान में रखते हुए दिव्यांगजनों के लिए सदस्यता शुल्क पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।


बोले उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उम्मीद जताई है कि यह लाइब्रेरी शहर में पठन-पाठन और बौद्धिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र साबित होगी। साथ ही, सदस्यों को घर ले जाकर पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार : राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा किया नामंजूर, पार्टी ने बताया समर्पित सिपाही

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के...

पूर्णिमा मलिक का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, कहा-शिलान्यास के तीन साल बाद भी नहीं बनी सड़क

परसुडीह, हरहरगुट्टू व करनडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था चरमराई स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, हालात नहीं बदले तो होगा जोरदार...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पटियाला हाउस कोर्ट ने चार संदिग्ध आतंकियों की पुलिस हिरासत चार दिन और बढ़ाई

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और संगठित आपराधिक नेटवर्क से कथित संबंध रखने के...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को फरार पूर्व बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट की एक जज वाली वेकेशन बेंच ने पश्चिम बंगाल पुलिस को निर्देश दिया है कि वह उत्तरी दिनाजपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत