आजादनगर में पत्नी की सरेआम पिटाई और हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : आखिरकार आजादनगर में सरेआम हथियार लहराने वाला अपराधी व उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पत्नी से मारपीट के दौरान प्रत्यक्षी जब बीच बचाव करने पहुंचे तो दहशत फैलाने के मकसद से दोनों हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे।

आजादनगर थाना क्षेत्र में बीते 1 अप्रैल की रात उस समय सनसनी फैल गई थी, जब ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गणगौर स्वीट्स के सामने एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ सरेआम मारपीट की। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए देशी कट्टा लहराया और अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ विवाद के दौरान मारपीट कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो उसने हथियार निकालकर लोगों को डराने की कोशिश की और अपने साथी मो. सलमान के साथ वहां से भाग निकला।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस मामले में आजादनगर थाना में विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने लगातार छापेमारी शुरू की।

इसी क्रम में 2 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओल्ड पुरुलिया रोड संख्या-15 (कपाली लिंक रोड) नाला के पास छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान के पास से एक देशी कट्टा तथा मो. सलमान के पास से एक जिंदा गोली बरामद की। इस संबंध में आजादनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सीतारामडेरा के छायानगर में दो युवकों पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : शहर में चापड़बाजी की घटना अब आम हो चली है. आए दिन शहर में चापड़ से हमला हो रहे हैं. यूं कहें...

रिकॉर्ड समय में गेल ने शुरू की टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट को PNG आपूर्ति

जमशेदपुर : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक शुरू कर दी है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत