सीतारामडेरा के छायानगर में दो युवकों पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला, टीएमएच में चल रहा इलाज
जमशेदपुर : शहर में चापड़बाजी की घटना अब आम हो चली है. आए दिन शहर में चापड़ से हमला हो रहे हैं. यूं कहें तो शहर में अपराध का यह नया ट्रेंड चल निकला है. ताजा घटना सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर का है जहां कैरम खेल रहे दो युवकों पर भुईयांडीह के युवकों ने चपड़ से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया.
दोनों युवकों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. घायल युवकों की पहचान नंदू लोहार और सनी पुष्टि के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामनवमी के दौरान उक्त युवकों का भुईयांडीह निवासी सुरु भुइयां और करण भुईयां के साथ विवाद हुआ था। उसी के प्रतिशोध में मंगलवार देर शाम छायानगर में कैरम खेलने के दौरान दोनों युवकों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
