साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू
कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित कोलकाता की प्रसिद्ध संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में शुक्रवार, 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक साकची बंगाल क्लब के प्रथम तल पर तीन दिवसीय प्री-बैसाखी प्रदर्शनी की शुरुआत हुई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन डीबीएमएस बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जूही समर्पिता, साकची बंगाल क्लब के अध्यक्ष तापस मित्रा, महासचिव सौम्य सेन तथा समाजसेवी विदिशा मुखर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर तापस मित्रा ने संस्था द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे मंच की सराहना की। संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने बताया कि जमशेदपुर में यह 15वीं बार प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कोलकाता और जमशेदपुर के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार लेडीज़ कलेक्शन—जैसे साड़ियां, कुर्तियां, आभूषण, साथ ही मेंस कलेक्शन—प्रदर्शित किए गए हैं।
इस प्रदर्शनी में कोलकाता और जमशेदपुर के कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।
