जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया
बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में शहीद रामलाल महतो का शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह सम्मानित अतिथि प्रदेश सचिव अगेन चंद्र महतो, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, प्रखंड प्रभारी विश्वजीत, ,अमित श्रीवास्तव, फिरोज खान, अमर कुमार मिश्रा, देवेंद्र कुमार, शिशु लाल महतो, बलराम महतो ने शहीद रामलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
मुख्य अतिथि ने स्वः रामलाल महतो के सामाजिक कार्यों , कृषि, रोजगार बढ़ाने, पलायन रोकने के विचार एवं कार्यों को याद किया। इस अवसर पर बोड़ाम प्रखंड एवं पटमदा प्रखंड के पंचायत पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी और पेन का वितरण किया गया। साथ ही ग्राम क्षेत्र के वरिष्ठ एवं महिलाओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर गांव के लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि स्वः रामलाल महतो की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचालन किशनलाल महतो ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में किशनलाल महतो, सुधीर टुडू, बलराम महतो, शिशुलाल महतो, नित्यानंद महतो चंद्र मोहन महतो हिमांशु महतो, डोमन महतो, रतूनाथ भुईया, अमर कुमार मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार, फिरोज खान ने सराहनीय योगदान दिया।
