सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों तथा आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनों को जागरूकता एवं प्रेरणादायी संदेश दिए गए। प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने अपने संबोधन में नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय योगदान दें और जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था मजबूत बनी रहे। साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि विगत वर्ष की राष्ट्रीय पुलिस रैंकिंग में जिले के चौका थाना को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।

उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि जिला गठन के 25 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों का समुचित मूल्यांकन एवं मंथन आवश्यक है, ताकि भविष्य की दिशा निर्धारित की जा सके। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर डायन प्रथा के उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए सामूहिक जागरूकता और सहभागिता को और सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में यह भी रेखांकित किया गया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही नई पीढ़ी को समाज, राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला एवं संस्कृति तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा, उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्या, पद्मश्री सम्मानित श्रीमती छूटनी महतो, चामी मुर्मू, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार सहित जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरायकेला, DPM JSLPS एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पंजाब: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘आप’ को ‘लुटेरों का गिरोह’ बताया

चंडीगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप...

झारखंड में एसआईआर का मकसद बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना है : झामुमो प्रवक्ता

रांची, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने झारखंड में...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया अलायंस की बैठक पर भाजपा नेताओं का पलटवार, कहा- बिखरा हुआ गठबंधन

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। 8 जून को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा के नेताओं ने विपक्षी दलों...

तरकुल बना ग्रामीणों की अतिरिक्त आय का मजबूत जरिया

जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में ताड़ का मौसमी फल तरकुल अतिरिक्त आय का प्रमुख स्रोत बना है। बढ़ती मांग के बीच परिवार 15 दिनों में 12 से 15 हजार रुपये तक कमा रहे हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत