यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना शुरू हो गया। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और समाजसेवी शामिल हुए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया।

धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने डंका बजाकर रेलवे के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन मालगाड़ियों को प्राथमिकता देकर यात्री ट्रेनों की अनदेखी कर रहा है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धरने को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि चांडिल से टाटानगर रेलवे स्टेशन तक का सफर, जो सामान्यतः लगभग आधे घंटे में पूरा हो जाता है, अब यात्री ट्रेनों को 3 से 4 घंटे तक का समय लग रहा है। यह स्थिति यात्रियों के लिए बेहद कष्टदायक है, खासकर उन मजदूरों के लिए जो रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहरों से यहां आते हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित करना रेलवे की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। इसी के विरोध में यह धरना आयोजित किया गया है, ताकि रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करे और यात्री ट्रेनों को समय पर चलाया जा सके।

धरने में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रामगढ़ में हाथियों का हमला, तीन ग्रामीणों की मौत

रामगढ़ के गोला क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत