तेज आंधी के बाद जमशेदपुर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत
जमशेदपुर: शहर में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए। भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम काफी सुहावना हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और बारिश का आनंद लेते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है, साथ ही तेज हवाओं के साथ और बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है
