September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के विधायक सरयू राय, रेलमंत्री बताएं किन वजहों से यात्री हो रहे परेशान

ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के विधायक सरयू राय, रेलमंत्री बताएं किन वजहों से यात्री हो रहे परेशान

बोले-रेलवे की समितियों पर भी विफरे- समितियों के कामकाज पर भी उठाए सवाल

जमशेदपुर आने वाले यात्रियों को मजबूरन चांडिल, कांड्रा और आदित्यपुर में उतरना पड़ रहा

7 अप्रैल को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना की तैयारियों को लेकर हुई बड़ी बैठक

जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय। रेलवे पर किया सीधा प्रहार। पूछा है कि बीते कई वर्षों से देश के किसी भी हिस्से से चलनी वाली ट्रेनें टाटानगर लगातार विलंब से क्यों पहुंच रही हैं? उन्होंने रेलमंत्री से कारण बताने की मांग की।

अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर रेलवे जंक्शन पर आहूत धरना की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में सरयू राय रेल समितियों पर भी बिफरे। उन्होंने जानना चाहा कि रेल समितियां क्या कर रही हैं? जिन लोगों को सिफारिश के आधार पर इन समितियों में रखा गया, वो क्या कर रहे हैं? उनकी भूमिका क्या है?

सरयू राय ने कहा कि टाटानगर पहुंचने वाली कोई भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंच रही है। मालगाड़ी को पास देने के लिए सवारी गाड़ियों को रोका जाता है। यात्री ट्रेनें घंटों खड़ी रहती हैं। मालगाड़ी से सरकार को फायदा है। सरकार किराया लेती है। सरकार अपना बिजनेस बढ़ाना चाहती है। रेलवे मुनाफा कमा रही है। वह मुनाफा को बढ़ाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जब विदेशों में ट्रेन लेट होती है तो रेल मंत्रालय क्षमा याचना करता है। ट्रेन जब ज्यादा विलंब हो जाती है तो यात्रियों को मुआवजा दिया जाता है। हमारे यहां यह व्यवस्था क्यों नहीं है। रेलवे को सिर्फ व्यवसाय पर ही फोकस नहीं करना चाहिए। रेलवे व्यवसाय करे, लेकिन जनता का भी ख्याल रखे। यह प्राथमिकता में होना चाहिए।

सरयू राय ने कहा कि इस धरना में भाजपा को भी साथ लिया जाए। हम लोग एनडीए के ही घटक हैं। भाजपा को पत्र लिखा जाए कि वो भी इसमें शामल हो। सभी मंडलों में बैठक आयोजित करें और व्यापक जन-जागृति फैलाएं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। लगातार नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाए।

इस कार्यक्रम का संचालन जनता दल यूनाइटेड के नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, आफताब अहमद सिद्दिकी, नवीन कुमार, उषा यादव, अंजलि सिंह ने भी संबोधित किया। आज ही एर्नाकुलम एक्सप्रेस से जमशेदपुर पहुंचे भानु राव ने ट्रेन कैसे और कितने विलंब से चली, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन शेषनाथ पाठक ने किया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading