September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर फंस गया। सुरक्षा गार्ड वहां था नहीं। इसी बीच दीवार पर उन्होंने एक मोबाइल नंबर देखा। उस नंबर पर डायल किया। फोन करने वाले ने उन्हें मदद करने की बात कही। वे झांसे में आ गए।

उसने उन्हें पेट्रोल पंप पर बुला लिया। सुरजीत वहां पहुंचे तो कोई नहीं मिला। उन्हें शक हुआ। वे दौड़कर एटीएम पहुंचे पर वहां कोई नहीं मिला। उनका कार्ड भी गायब हो चुका था। इसी बीच उनके मोबाइल पर 11 हजार रुपये निकासी का संदेश आया।

उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे और स्थानीय लोग पहुंचे। गार्ड देर से पहुंचा और उसका रवैया भी विवादित रहा। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि आजकल एटीएम की पहरेदारी सही तरीके से नहीं हो रही है।

सुरजीत ने मानगो थाने में मामला दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading