आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग की

जमशेदपुर: शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी मजहर खान ने उपायुक्त को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर अवैध हिरासत, बेरहमी से मारपीट, नकद रुपये और मोबाइल छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
अपने आवेदन में मजहर खान ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को उन्हें सूचना मिली कि उनके मित्र शाहिद को आजादनगर थाना पुलिस द्वारा बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सुबह से ही थाने में बैठाकर रखा गया है और उसके साथ मारपीट की जा रही है।
इस सूचना के बाद वे रात करीब 7:30 बजे थाना पहुंचे और पुलिसकर्मियों से विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया कि यदि उनके मित्र ने कोई अपराध किया है, तो उसके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाए।
मजहर खान का आरोप है कि उनके इस अनुरोध से थाना प्रभारी चंदन कुमार नाराज हो गए और उन्हें केबिन में बुलाया। वहां पहुंचते ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और जेब से मोबाइल फोन एवं करीब 2000 रुपये जबरन छीन लिए गए। साथ ही गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया गया कि “नेतागिरी निकाल देंगे” और जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप के अनुसार, इसके बाद केबिन का दरवाजा बंद कर उन्हें चारों ओर से घेर लिया गया और थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर बेरहमी से लात-घूंसों से मारपीट की।
इस दौरान उनके सिर को दीवार से टकरा दिया गया, जिससे वे गिर पड़े। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर मचाने पर किसी तरह उन्हें छोड़ा गया।
मजहर खान ने इस पूरे मामले को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन बताते हुए निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा अपनी सुरक्षा की मांग की है।
इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर उलीडीह के दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे...

बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई. इस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत